PM Modi Speech: असम दौरे पर PM मोदी ने दी मेगा सौगात... विपक्ष पर साधा जोरदार निशाना

PM Modi gave mega gift Assam Amrit Bharat Train

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश के मतदाताओं की पहली पसंद बन चुकी है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब केवल नारे नहीं, बल्कि गुड गवर्नेंस और विकास चाहती है, और यही वजह है कि कांग्रेस को बार-बार चुनावों में नकारा जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने यह बातें असम के कलियाबोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं, जहां उन्होंने ₹6,957 करोड़ की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी.