PM Modi Public Meeting in Karnataka
मैसूर: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए देश की सत्तारुढ़ पार्टी बीजेपी (BJP) ने पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में अपने अभियान को और तेज कर दिया है. आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर जिले में एक सार्वजनिक रैली किया और बड़े जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला किया. उन्होंने कांग्रेस को "टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान" बताया.
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने मैसूर में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा "कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बन गई है. देश के प्रति उनकी नफरत हद पार कर गई है. कांग्रेस देश को कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे अभी भी वही हैं, वे नहीं बदले हैं. वे आग से खेल रहे हैं."
सनातन खत्म करना चाहती है INDI गठबंधन
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आजकल कांग्रेस चुनावी रैलियों में भारत माता की जय बोलने से झिझकती है. पहले वे वंदे मातरम का विरोध करते थे, अब कांग्रेस भारत माता की जय कहने से बचती है. इससे कांग्रेस खत्म हो जाएगी. कांग्रेस आतंकवादी गतिविधियों में शामिल एक ऐसे संगठन के साथ गठबंधन करती है जो प्रतिबंधित है. कांग्रेस सेना से सर्जिकल स्ट्राइक हमले का सबूत मांगती है. वे कश्मीर को हमारा मानने से इनकार करते हैं. उन्होंने भगवान राम का अपमान किया. INDI गठबंधन के लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं. वे हिंदू धर्म को नष्ट करना चाहते हैं. जब तक मोदी हैं, किसी के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, ये मोदी की गारंटी है."
यह भी पढ़ें- जारी हुआ बीजेपी का घोषणापत्र, PM मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
कांग्रेस पर तुष्टिकरण करने का लगाया आरोप
पीएम मोदी ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "कर्नाटक में तुष्टीकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है. कर्नाटक में यह देखा गया है कि कांग्रेस देश के बारे में गलत बात करने वाले लोगों को चुनावी टिकट देती है. कर्नाटक में तुष्टीकरण का घिनौना खेल खेला जा रहा है.''
BJP के सहयोगी दलों के नेता थे मौजूद
बता दें कि चुनाव कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भाजपा के सहयोगी दल, जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा, जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक एलओपी आर अशोक और राज्य अध्यक्ष बीवाई समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे.
दरअसल कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं. कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्रों में 14 लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा. वहीं उत्तरी हिस्सों में शेष 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण यानी 7 मई को वोटिंग होनी है. चुनाव के नतीजे सभी राज्यों के साथ 4 जून को सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘लालटेन का युग जा चुका है अब LED का युग है’ -BJP नेता राजनाथ सिंह का RJD पर तंज