PM Modi Cabinet Meeting: फिलीपींस से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, मंत्रियों के कामकाज का लिया हिसाब!

PM Modi Cabinet Meeting: फिलीपींस के दो दिवसीय दौरे से आधी रात भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी, सुबह भारत मंडपम पहुंचकर करीब 3 घंटे तक की मंत्रिपरिषद की बैठक; मंत्रियों को जनता को केंद्र में रखकर काम करने के दिए निर्देश.

Bharat 24

PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय फिलीपींस दौरे से लौटते ही सरकारी कामकाज में जुट गए. विदेश दौरे से उनकी भारत वापसी आधी रात के करीब हुई और सुबह होते ही वह केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंच गए. प्रधानमंत्री का यह व्यस्त कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा. मंत्री परिषद की यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सरकार के कामकाज और विभिन्न मंत्रालयों की प्रगति की समीक्षा की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी मंत्रालयों के कामकाज का जायजा लिया गया. पीएम मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के केंद्र में आम जनता को रखा जाए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे और उनके क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न हो. बैठक में मंत्रालयों के प्रदर्शन के साथ पहले आयोजित चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों के मंत्रियों से उनके कामकाज और योजनाओं के प्रभाव को लेकर जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- BJP on Congress: भारत की अर्थव्यवस्था पर Rahul Gandhi के सवाल, BJP ने 7.1% ग्रोथ रेट से दिया जवाब!