प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के सिलचर में करीब 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इसके बावजूद बराक घाटी के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.