PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 20 जून को 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी.
हालांकि, किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करनी होंगी. यदि आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो भुगतान में देरी हो सकती है या किस्त रुक सकती है.
किस्त पाने के लिए ये दो काम हैं जरूरी-
1. ई-केवाईसी पूरा करें
योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. जिन किसानों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, उनकी किस्त अटक सकती है. किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
2. बैंक खाते का सत्यापन कराएं
किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा सक्रिय हो. इसके साथ ही लैंड सीडिंग और बैंक विवरण सही होना जरूरी है. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20 जून से पहले किसान आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनकी किस्त जारी होगी या नहीं.
स्टेटस चेक करने के लिए:
यदि ई-केवाईसी, बैंक सत्यापन और अन्य आवश्यक विवरण के सामने "Yes" दिखाई दे रहा है, तो आप निश्चिंत रह सकते हैं कि 20 जून को आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त जमा हो सकती है.
किसानों के लिए सलाह
किस्त जारी होने से पहले सभी लाभार्थियों को अपना ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक विवरण एक बार अवश्य जांच लेना चाहिए. समय रहते सुधार कराने से भुगतान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और राशि सीधे खाते में प्राप्त हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कुंभ-कर्क राशि वालों को मिलेगा रोमांस, रिश्तों में आएंगे उतार-चढ़ाव, पढ़ें आज का लव राशिफल