हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका! जिला जज और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Patna High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए पटना हाई कोर्ट ने बड़ी खुशखबरी दी है. पटना हाई कोर्ट ने 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज के पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी.

Patna High Court Recruitment 2026 for Computer Operator and District Judge
Image Source: Freepik

Patna High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए पटना हाई कोर्ट ने बड़ी खुशखबरी दी है. पटना हाई कोर्ट ने 2026 के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज के पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है.

कितनी पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत पटना हाई कोर्ट ने कुल 56 पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया है. इनमें से 48 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 8 पद जिला जज के लिए हैं. दोनों ही पदों के लिए अलग-अलग पात्रता मापदंड और चयन प्रक्रिया तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को इनकी जानकारी पहले से प्राप्त करनी चाहिए.

पदों के लिए क्या है योग्यता?

कंप्यूटर ऑपरेटर: इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है. इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए और टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी है.

जिला जज: इस पद के लिए उम्मीदवार को हाई कोर्ट रिक्रूटमेंट से संबंधित योग्यता और आवश्यक वर्षों का अधिवक्ता अनुभव होना चाहिए.

उम्र सीमा

कंप्यूटर ऑपरेट: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए.

जिला जज: इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

पटना हाई कोर्ट की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में किया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी, तो प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है. इसके बाद मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा. इस चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी.

आवेदन शुल्क

कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले जनरल, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 550 रुपये है. इसके अलावा जिला जज के पद पर अप्लाई करने वाले जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है.

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं.वहां संबंधित पद के Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट कर दें.भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: बिहार में नौकरी का सुनहरा मौका! सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता अप्लाई