बिहार में नौकरी का सुनहरा मौका! सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता अप्लाई

Bihar Senior Resident Vacancy 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Bihar Senior Resident recruitment 2026 check eligibility and other details
Image Source: Freepik

Bihar Senior Resident Vacancy 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2026 से शुरू हो चुकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 है, और इसके बाद फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 01 मई, 2026 तक का समय दिया गया है.

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन करना होगा. उम्मीदवार आवेदन के दौरान किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 01 मई तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे, जिसे BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा किया जा सकता है.

आयु-सीमा और छूट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के तहत, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से बायोकेमिस्ट्री विषय में मेडिकल मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) के साथ डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी, जो आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लिखित हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें.
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें.
  • फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें.
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.

ये भी पढ़ें: सरकारी टीचर बनने का गोल्डन चांस! इस राज्य में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए योग्यता और सैलरी