Sonam Wangchuk on Paper Leak Bill : देश के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक इन दिनों लद्दाख की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया. वांगचुक ने भारतीय रेलवे की आधुनिक सुविधाओं और चिनाब रेल पुल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है. इसके साथ ही उन्होंने संसद में पेश किए गए एंटी पेपर लीक बिल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि रेल यात्रा हमेशा से उनका सबसे पसंदीदा परिवहन माध्यम रहा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस में यह उनका पहला सफर था, जो बेहद सुखद और यादगार रहा. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उनकी सबसे बड़ी इच्छा चिनाब रेल पुल को देखने की थी. उन्होंने इस पुल और पूरे रेल मार्ग की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के इंजीनियरिंग कौशल और रेलवे की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.
ये भी पढ़ें- Assembly Bypoll 2026 : Bihar, MP और Gujarat में कांटे की टक्कर... 3 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?