Paper Leak Amendment Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल के मामलों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 पेश किया गया. यह विधेयक वर्ष 2024 में बने कानून में संशोधन करने के उद्देश्य से लाया गया है, ताकि सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके.
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की 17वीं रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के क्रियान्वयन की स्थिति पर सदन में बयान दिया. यह रिपोर्ट वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों से संबंधित है और इसमें स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं. इसके बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 को प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा कि यह संशोधन 2024 के मूल कानून में आवश्यक बदलाव करने के लिए लाया गया है, जिससे परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: भारत को मिला पहला Gold! Mirabai Chanu की जीत पर संसद में गर्व का पल