Commonwealth Games 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2026) में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल हासिल किया है. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जिक्र लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हुआ, जहां सांसदों ने उन्हें बधाई दी.
संसद में मीराबाई चानू की जीत की जानकारी साझा करते हुए सदन की ओर से उन्हें और पूरी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं. लोकसभा और राज्यसभा में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर गर्व जताया गया. सदन में कहा गया कि ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत में उतरे NDA सांसद, संसद के मकरद्वार पर पाग पहनाकर कराया भव्य स्वागत