पाकिस्तान और ISI के लिए जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर मोहाली से गिरफ्तार

Pakistani Spy: भारत में एक बार फिर यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने का मामला सामने आया है. पंजाब के रूपनगर से जसबीर सिंह नामक एक यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Pakistani Spy arrested from punjab mohali linked with jyoti
Image Source: Social Media

Pakistani Spy: भारत में एक बार फिर यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने का मामला सामने आया है. पंजाब के रूपनगर से जसबीर सिंह नामक एक यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जसबीर का संबंध न केवल पाकिस्तान में मौजूद एजेंटों से था, बल्कि वह पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में भी रहा है.

SSOC की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, चल रहा था YouTube चैनल के जरिए नेटवर्क

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. जसबीर सिंह, जो ‘जान महल’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता था, पंजाब के महलां गांव का रहने वाला है. उसके तार PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से जुड़े हुए हैं, जो आतंकी समर्थित जासूसी मॉड्यूल का हिस्सा बताया जा रहा है. जसबीर की भूमिका और भी गहरी थी. वह न केवल भारत की संवेदनशील जानकारी इकट्ठा कर रहा था, बल्कि पहले से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में भी था.

पाकिस्तान से था सीधा संपर्क, तीन बार कर चुका है यात्रा

जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह ने साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्राएं की थीं. इतना ही नहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी वह शामिल हुआ था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और वहां के व्लॉगर्स से हुई थी. उसके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कई पाकिस्तान स्थित नंबर बरामद हुए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है.

सबूत मिटाने की कोशिश, लेकिन नेटवर्क ध्वस्त

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपने डिजिटल संपर्कों और बातचीत के रिकॉर्ड्स को मिटाने की कोशिश की थी. मगर पंजाब पुलिस की सतर्कता और SSOC की तफ्तीश ने इस पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया है. मोहाली स्थित SSOC थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की जांच तेज़ कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का पंजाब चुनाव, जानें कौन सी सीट और पार्टी को देंगे समर्थन