Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों पाकिस्तानी नागरिक थे, हुआ बड़ा खुलासा

Pakistani citizens were involved in the Pahalgam terror attack

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन महादेव के तहत 28 जुलाई को मारे गए तीन आतंकियों की पहचान स्थानीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई है. यह जानकारी एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को दी है. अधिकारी ने बताया कि आतंकी और एनकाउंटर स्थल से मिले विभिन्न सबूतों की जांच के बाद यह साफ हो गया है कि वे भारत के स्थानीय नागरिक नहीं, बल्कि पाकिस्तान से थे.