हिंदुस्तान जिंदाबाद, लंदन में भिड़ गए हिंदू-पाकिस्तान, मुस्लिम लड़की ने तिरंगे की रखी लाज; देखें VIDEO

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंदन की गलियों में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने आज़ादी के दिन का जश्न मना रहे थे.

Pakistani and indian muslim girl fight at london for india flag during independence day
Image Source: Social Media

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंदन की गलियों में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला. यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब दोनों देशों के नागरिक अपने-अपने आज़ादी के दिन का जश्न मना रहे थे.

दरअसल, ताजा मामला एक वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारतीय मुस्लिम लड़की अपने दोस्तों के साथ तिरंगा लेकर आज़ादी का पर्व मना रही थी. तभी कुछ पाकिस्तानी युवक वहां पहुंचकर उसे परेशान करने लगे और तिरंगे को छीनने की कोशिश की.

हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि लड़की ने बिना डरे उनका डटकर सामना किया और 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाकर उन लोगों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह लड़की की बहादुरी के सामने बदतमीज़ी करने आए युवक असहाय हो गए और वहां से खिसकने में ही भलाई समझी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और भारतीय लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे टकराव

लंदन की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान के नागरिकों के बीच तनाव की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. कश्मीर से जुड़ी घटनाओं के बाद भी ऐसे प्रदर्शन और भिड़ंत देखने को मिल चुकी हैं. 2023 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी यहां विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था. हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तान और 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. ऐसे में कई बार जब दोनों समुदायों के लोग सड़कों पर उतरते हैं, तो माहौल गर्मा जाता है.इस बार भी जश्न के इसी दौर में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन भारत की बेटियों ने जिस हिम्मत और एकता के साथ जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की एक गलती... और दो दुश्मन आ गए साथ, अमेरिकी टैरिफ का मिलेगा करारा जवाब, जानें पूरा मामला