इस्लामाबाद: मई 2025 में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान के बाद अब वहां के अधिकारी लगातार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. भारत के साथ हुए इस टकराव को लेकर पाकिस्तान में अपनी जीत साबित करने की कोशिश जारी है. इसी बीच पाकिस्तानी वायु सेना के एक अधिकारी का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अधिकारी ने ऐसे दावे किए हैं, जिनका अब सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.
पाकिस्तानी अधिकारी ने किया बड़ा दावा
वायरल इंटरव्यू में पाकिस्तानी वायु सेना का अधिकारी दावा करता है कि पाकिस्तान एयर फोर्स के पास इस क्षेत्र की सबसे मजबूत साइबर फोर्स में से एक है. उसने राफेल फाइटर जेट को गिराने वाले पाकिस्तान के पुराने दावे को भी दोहराया. अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा करके दुश्मन को पंगु बना दिया था.
एयर चीफ को दिया पूरा क्रेडिट
पाकिस्तानी अधिकारी ने आगे दावा किया कि उनकी सेना ने भारत के नेटवर्क को ब्लॉक किया, डैम खोल दिए और बिजली सप्लाई बंद कर दी. उसने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भारत के लिंक तोड़ दिए गए और स्पेस के जरिए सैटकॉम लिंक को भी बेकार कर दिया गया.
अधिकारी ने इन सभी कार्रवाइयों का क्रेडिट पाकिस्तान एयर फोर्स के चीफ एयर मार्शल जहीर बाबर सिद्धू को दिया. उसने कहा कि पूरी लड़ाई की योजना बनाने और उसे लागू करने में एयर चीफ की बड़ी भूमिका थी.
सैटेलाइट वाले दावे पर उड़ रहा मजाक
पाकिस्तानी अधिकारी के इन दावों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं. खास तौर पर सैटेलाइट लिंक को स्पेस के जरिए बेकार करने के दावे को लेकर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान के अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैटेलाइट क्षमता को देखते हुए ऐसे दावे हास्यास्पद लगते हैं.
Pakistani A@nd Force pilot claims to " Open Indian dams Gate and Hack electricity" of India 😂🤡🤡🇵🇰 Dams khol diye ..🤡 Electricity down kar di ..😭😂 Satellite hack kar li ..😂 ‘Choreographed’ By The Air Chief? Delusional Pakistan improving rank in Hapiness Index..🤡 https://t.co/8NuMsZXGgE
— Lovish 🇮🇳 (@lovish_pandey06) September 11, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा कि नकली लहजे और पूरे आत्मविश्वास के साथ सेना के इस तरह के दावे दुनिया के लिए एक केस स्टडी हैं. लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने भी पाकिस्तानी अधिकारी के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने अपने एयर चीफ को खुश करने के लिए एक ही बार में हर संभव बात कह दी और पूरा क्रेडिट उन्हें दे दिया.
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर पाकिस्तान ने भारत के डैम खोल दिए, बिजली बंद कर दी और सैटेलाइट लिंक हैक कर लिया था, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रोज पानी की कमी को लेकर शिकायत क्यों करते हैं?
एक्स पर ब्रिगेडियर बृजेश पांडेय ने भी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के बयानों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी जनरल, एयर मार्शल और एडमिरल इस तरह की बातें करते हैं तो या तो वे भ्रम में हैं या फिर उन्हें अपनी बातों की गंभीरता का अंदाजा नहीं है.
ये भी पढ़ें- BRICS में एंट्री के लिए गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, चीन और रूस का भी मिला समर्थन, भारत ने बिगाड़ा खेल!