पाक-चीन की उड़ी नींद! 20-21 अगस्त को भारत करने जा रहा कुछ बड़ा, हिंद महासागर में जारी किया NOTAM

Missile Test In Indian Ocean: भारत एक बार फिर अपनी रणनीतिक सैन्य क्षमताओं को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है. रक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि 20 और 21 अगस्त 2025 को भारत एक घातक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है.

पाक-चीन की उड़ी नींद! 20-21 अगस्त को भारत करने  जा रहा कुछ बड़ा, हिंद महासागर में जारी किया NOTAM
Image Source: ANI/ File

Missile Test In Indian Ocean: भारत एक बार फिर अपनी रणनीतिक सैन्य क्षमताओं को नई ऊंचाई देने की तैयारी में है. रक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि 20 और 21 अगस्त 2025 को भारत एक घातक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है. यह परीक्षण हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region) में होगा और इसके लिए NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी कर दिया गया है.

इस परीक्षण की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह मिसाइल भारत की अब तक की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों में से एक हो सकती है. जानकारों का मानना है कि यह ब्रह्मोस से भी ज्यादा एडवांस और खतरनाक मिसाइल होगी, जिसकी रेंज 5,000 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है.

क्या है नोटम (NOTAM) और क्यों है यह महत्वपूर्ण?

NOTAM यानी Notice to Airmen एक आधिकारिक सूचना होती है जो बताती है कि किसी खास दिन और क्षेत्र में हवाई गतिविधियों पर रोक रहेगी.
भारत ने 20-21 अगस्त के लिए जो नोटम जारी किया है, वह लगभग 4,790 किमी तक फैले एक एयरस्पेस को कवर करता है, जो कि सामान्य टेस्ट रेंज से काफी अधिक है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह टेस्ट लॉन्ग-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का हो सकता है.

कौन सी मिसाइल हो सकती है?

हालांकि रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि किस मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह ‘अग्नि’ सीरीज की अगली पीढ़ी की मिसाइल हो सकती है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह मिसाइल हाइपरसोनिक हो सकती है, जो जमीन, हवा और समुद्र, तीनों से लॉन्च की जा सकेगी.

क्या होगी इस मिसाइल की ताकत?

रेंज: 5,000 किलोमीटर

लॉन्च प्लेटफॉर्म: मल्टी-डोमेन (जमीन, समुद्र, हवा)

तकनीक: पूरी तरह देसी विकसित, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन

दुश्मनों के लिए: डिटरेंस (रोके रखने वाला प्रभाव) के रूप में बड़ा संदेश

इस परीक्षण से भारत की रणनीतिक आत्मनिर्भरता (Strategic Autonomy) और दूरगामी मारक क्षमता का दुनिया को प्रमाण मिलेगा.

भारत का वैश्विक संदेश

भारत हमेशा से अपनी सैन्य शक्ति को रक्षात्मक रणनीति के तहत विकसित करता आया है. यह परीक्षण भी किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

ब्रह्मोस जैसी मिसाइल ने पहले ही दुनिया में भारत की सैन्य टेक्नोलॉजी का लोहा मनवाया है. और अब, इस नई मिसाइल से भारत की छवि एक बार फिर मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर शक्ति के रूप में उभरेगी.

यह भी पढ़ें- 15 प्रतिशत सस्ता खाना, Zomato और Swiggy को टक्कर देगा Rapido; शुरू करने जा फूड डिलीवरी सर्विस