भारत में इबोला वायरस की एंट्री! युगांडा से लौटी महिला को किया गया आइसोलेट, जांच जारी

Ebola Virus In India: अफ्रीका में तेजी से फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. युगांडा से लौटी एक 28 साल की महिला को बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए आइसोलेट किया गया है.

Ebola virus has entered India Woman returned from Uganda isolated investigation ongoing
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Ebola Virus In India: अफ्रीका में तेजी से फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. युगांडा से लौटी एक 28 साल की महिला को बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए आइसोलेट किया गया है. महिला अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु पहुंची थी. उसे मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

अधिकारियों के अनुसार महिला को हल्का दर्द है, लेकिन इबोला के गंभीर लक्षण फिलहाल नहीं दिखे हैं. महिला को एक होटल से अस्पताल लाया गया और उसका सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा गया है. अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि भारत में अभी तक इबोला वायरस का कोई कंफर्म मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, खासकर अफ्रीका के कुछ देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए.

यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी

इबोला को लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड में है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने कहा है कि अगर किसी यात्री को बुखार, उल्टी, सिरदर्द, असामान्य ब्लीडिंग या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने जैसे लक्षण महसूस हों तो वह तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ अधिकारियों को जानकारी दे.

क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी मानी जाती है. यह संक्रमित व्यक्ति के बॉडी फ्लूइड के सीधे संपर्क में आने से फैलती है. इस बार वायरस का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन फैल रहा है, जिसे काफी खतरनाक माना जा रहा है.

WHO ने जताई चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इबोला के इस फैलाव को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताया है. WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला तेजी से फैल रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि अब तक इस बीमारी से जुड़ी संदिग्ध मौतों की संख्या 220 तक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: करो या मरो... आज दूसरे एलिमिनेटर में भिड़ेंगे राजस्थान और हैदराबाद, इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी नजर