पहलगाम हमले की रील देख रहे युवक पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है. इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक अपनी जान गंवा बैठे थे. हाल ही में इससे जुड़ी मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पहलगाम हमले से जुड़ी सोशल मीडिया रील देखने की वजह से न केवल पीटा गया, बल्कि उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की गई.

Pahalgam Terror Attack A youth watching the reel of the Pahalgam attack was attacked fatally in indore
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है. इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक अपनी जान गंवा बैठे थे. हाल ही में इससे जुड़ी मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पहलगाम हमले से जुड़ी सोशल मीडिया रील देखने की वजह से न केवल पीटा गया, बल्कि उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की गई.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 27 अप्रैल को भोपाल-इंदौर पैसेंजर ट्रेन में हुई, जब 23 वर्षीय युवक ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रहा था. युवक का कहना है कि वह पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित एक रील देख रहा था, जिस पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गाली दी, मारपीट की और धमकी दी. आरोपियों ने न केवल उसे अपशब्द कहे, बल्कि उसे चलती ट्रेन से फेंकने की भी कोशिश की.

युवक ने कहा कि मारपीट करते हुए, ''मुझे धमकी दी कि 28 मौतें वहां हुई है, 29वीं तेरी होगी'',. युवक ने बताया कि वह जिस घटना के बाद में काफी डर गया था. उसने बताया कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बात हुई उनके द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है. जिसके बाद इंदौर के जीआरपी थाने पर मेरे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है.

जीआरपी ने दर्ज की एफआईआर

जीआरपी (जीरेल रेलवे पुलिस) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप्स का सहारा लिया जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

ये भी पढ़ें: महंगे फोन के लिए खौफनाक करतूत, टी-शर्ट से गला दबाकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, फिर शव को कुएं में फेंका