Oppo K14x 5G: Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K14x 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की K14 सीरीज का पहला फोन है, जिसे ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर खरीदा जा सकेगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है. फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
Oppo K14x 5G की कीमत और ऑफर
भारत में Oppo K14x 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखती है. फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा और बैटरी
Oppo K14x 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लंबे समय तक इस्तेमाल में मदद करती है.
ये भी पढ़ें: Valentine’s Day पर इन स्कैम से रहें सावधान! नहीं तो हो जाएंगे कंगाल, जान लीजिए सेफ रहने के तरीके