मैं जिंदा हूं 'मर जाता तो अच्छा होता', हमले में परिवार के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन से जहां देशभर में खुशी का माहौल है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से पाकिस्तान खौफ में है. भारतीय सेना ने इस हमले मेंं मसूद अजहर के ठिकानो को निशाना बनाया.

Operation Sindoor Masood azhar remark on family members died
Image Source: Social Media

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन से जहां देशभर में खुशी का माहौल है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से पाकिस्तान खौफ में है. भारतीय सेना ने इस हमले मेंं मसूद अजहर के ठिकानो को निशाना बनाया. इस दौरान अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया. अब इस मामले पर पाकिस्तानी मीडिया  की प्रतिक्रिया सामने आई है. पाक मीडिया के अनुसार भारत ने मसूद के घर पर हमला किया जिसमें 10 लोगोंं कीमौत हो गई.  मसूद अजहर ने इसपर बयान भी जारी किया है. 


मसूद ने जारी किया बयान 

अपने परिवार की मौत पर मसूद अजर का भी बयान सामने आया है. जिस समय हमला हुआ उस समय से कयास लगाए जा रहे थे कि हमले में अजहर की भी मौत हुई होगी. हालांंकि इसकी पुष्टि नहींं हुई थी. लेकिन क्योंकि खुद ही अजहर का बयान सामने आया तो यह साफ है कि अभी अजहर जिंंदा है. अजहर ने कहा कि मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है. उसने कहा कि मैं भी इस हमले में शामिल होता तो अच्छा होता.

100 KM अंदर तक किए हमले

बात करें भारत की कार्रवाई के तो बता देंं कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में 9 अलग-अलग जगहों पर स्थित करीब एक दर्जन आतंकी ठिकानों पर हमला किया. आपको बता देंं कि ये ठिकाने पाकिस्तानी सीमा के 100 किलोमीटर अंदर तक थे. सूत्रों का कहना है कि हमले से पहले एक दर्जन आतंकी ठिकानों की पहचान की गई, उन पर नज़र रखी गई और फिर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:भारत ने आतंकियों की कब्र खोद दी! मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर का खानदान खत्म, 14 लोगों की मौत