Nostradamus Predictions: साल 2026 की शुरुआत में दुनिया में कई असाधारण घटनाएं घटी हैं, जिनकी वजह से वैश्विक तनाव चरम पर पहुंच चुका है. इन घटनाओं ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को हवा दी है और अब लोगों के बीच यह डर फैलने लगा है कि मानवता के इतिहास में यह साल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इस बीच, फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियाँ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका मानना था कि 2026 दुनिया के लिए कई बदलावों और घटनाओं का गवाह बनेगा. तो आइए, जानते हैं नास्त्रेदमस की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियाँ और उनका क्या मतलब हो सकता है.
नास्त्रेदमस का "महान शख्स" की हत्या का संकेत
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटीज में भविष्यवाणी की थी कि 2026 में एक महान शख्स की बिजली की वजह से हत्या हो सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्यवाणी एक बड़े वैश्विक नेता की हत्या या सत्ता परिवर्तन से जुड़ी हो सकती है. कुछ लोग इसे राजनीतिक तख्तापलट या दुनिया के किसी बड़े नेता के सत्ता से बाहर होने से जोड़कर देख रहे हैं. इस भविष्यवाणी से यह भी संकेत मिलता है कि वर्ष 2026 में वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव हो सकते हैं.
स्विट्जरलैंड में खून की बाढ़
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में से एक और चौंकाने वाली बात यह थी कि स्विट्जरलैंड के टिसिनो शहर में खून की बाढ़ आ सकती है. यह शहर सामान्यतः शांत और स्थिर माना जाता है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार किसी राजनीतिक या सैन्य फैसले के कारण यहां हिंसा भड़क सकती है. अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो यह निश्चित रूप से एक बड़े वैश्विक संकट की ओर इशारा करती है.
"मधुमक्खियों के झुंड" का रहस्य
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में रात के समय हमलावर मधुमक्खियों के झुंड का जिक्र किया था. कई विशेषज्ञों का मानना है कि यहां "मधुमक्खियाँ" नाशाही या फासीवादी ताकतों का प्रतीक हो सकती हैं. 2026 में कई क्षेत्रों में सख्त और दमनकारी शासन का उभार देखा जा सकता है, जो दुनिया के कई हिस्सों में हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देगा.
सात महीने का भयानक युद्ध
नास्त्रेदमस की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी में से एक यह थी कि 2026 में सात महीने तक भयानक युद्ध चलेगा. उनका कहना था कि यह युद्ध दो शक्तिशाली देशों के बीच शुरू हो सकता है, जहां कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं होगा. अगर यह भविष्यवाणी सच होती है, तो यह दुनिया में अभूतपूर्व तबाही ला सकती है. कई विश्लेषकों का मानना है कि यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकता है.
समुद्र में टकराव और एशिया पर संकट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में एक और दिलचस्प बात यह थी कि सात जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध होगा. कई विशेषज्ञों ने इसे दक्षिण चीन सागर में होने वाले तनाव से जोड़ा है, जहां चीन, ताइवान, फिलीपींस, और वियतनाम के बीच विवाद चल रहा है. अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो यह एशिया में संकट को और बढ़ा सकती है, जिससे वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है.
ये भी पढ़ें: विश्व युद्ध, महाप्रलय... क्या 2026 में होगा दुनिया का अंत? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं डरावनी भविष्यवाणियां