Noida: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे ये वाहन; जानें किसे मिलेगी एंट्री?

Noida: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे ये वाहन; जानें किसे मिलेगी एंट्री?

नोएडा, भारत 24 डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Modi) के 25 जनवरी को बुलंदशहर में प्रस्तावित कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. दरअसल, बुलंदशहर में आज पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी डीएनडी, चिल्ला लिंक रोड, महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते जाएंगे. ऐसे में मुना व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida Greater Noida Expressway) पर सभी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी.

कब तक जारी रहेगा आदेश?

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि वीआईपी कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के मौके पर आमजन को यातायात के दौरान कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसी  उद्देश्य से निर्देश जारी किए गए हैं. यह आदेश 25 जनवरी सुबह सात बजे से 26 जनवरी 2024 को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा. इस दौरान इमरजेंसी एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छूट मिलेगी. इससे एक दिन पहले बुधवार को नोएडा पुलिस ने डीएनडी से जेवर तक कई बार रिहर्सल कर फ्लीट रवाना कर रास्ते में पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया.

इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

- एलपीजी, सीएनजी, पैट्रोलियम पदार्थ वाहन.
- भारतीय खाद्य निगम,सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साधन में लगे हुए वाहन.
- दुध, ब्रेड वाहन.
- नोएडा,ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए संचालित वाहन.
-शिक्षा विभाग की परीक्षा सामग्री में लगे वाहन.
-नो-एंट्री पर प्रतिबंधित वाहनों के आवागमन करने परकार्यवाही की जाएगी.
-  असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.