नितिन नबीन से लेकर संजय भाटिया तक... राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने फिलहाल 37 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शुरुआती चरण में 9 नामों का ऐलान किया है.

Nitin Naveen Sanjay Bhatia BJP released the list of 9 candidates Rajya Sabha elections
Image Source: ANI/ File

Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. पार्टी ने फिलहाल 37 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शुरुआती चरण में 9 नामों का ऐलान किया है. इस सूची में कई राज्यों से अहम नेताओं को मौका दिया गया है.

पार्टी ने बिहार से प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. उनके साथ ही शिवेश कुमार को भी बिहार से टिकट दिया गया है. दोनों नामों को संगठन और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

हरियाणा से संजय भाटिया मैदान में

हरियाणा से संजय भाटिया को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है. वह लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है.

असम से दो उम्मीदवारों को मौका

पूर्वोत्तर राज्य असम से बीजेपी ने दो नेताओं पर भरोसा जताया है. पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है. दोनों का राज्य की राजनीति में मजबूत आधार माना जाता है.

छत्तीसगढ़ और ओडिशा से भी नाम तय

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं ओडिशा से दो नाम सामने आए हैं—मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को टिकट दिया गया है.

पहली सूची में 9 नाम, आगे और घोषणा संभव

राज्यसभा की कुल 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी ने फिलहाल सिर्फ 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है. माना जा रहा है कि बाकी सीटों के लिए पार्टी जल्द ही अगली सूची जारी कर सकती है.

राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश

इस सूची को देखकर साफ है कि पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है. आने वाले दिनों में अन्य दलों की सूचियों के साथ राज्यसभा चुनाव का समीकरण और स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें- Middle East Unrest: 600 से ज्यादा भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची दो स्पेशल फ्लाइट, ऑपरेशन जारी