प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ ही वे यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले नेता बन गए हैं.
यह रिकॉर्ड उनकी बढ़ती डिजिटल लोकप्रियता और वैश्विक पहुंच को दर्शाता है.
वैश्विक नेताओं में सबसे आगे
यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में पीएम मोदी अपने समकक्ष नेताओं से काफी आगे निकल चुके हैं. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो करीब 66 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मोदी के मुकाबले काफी कम हैं.
वहीं अमेरिका के नेता डोनाल्ड ट्रंप भी इस रेस में पीछे नजर आते हैं. पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स ट्रंप से सात गुना से ज्यादा बताए जा रहे हैं.
भारत में भी दिखा डिजिटल दबदबा
देश के अंदर भी प्रधानमंत्री मोदी का यूट्यूब चैनल सबसे आगे है. उनके सब्सक्राइबर्स राहुल गांधी के चैनल से लगभग तीन गुना अधिक हैं.
इसके अलावा आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के चैनलों की तुलना में भी पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स चार गुना से ज्यादा हैं.
इंस्टाग्राम पर भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड
यूट्यूब के साथ-साथ पीएम मोदी ने Instagram पर भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं.
इस उपलब्धि के साथ वह इस आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. खास बात यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी अधिक हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि दिखाती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी पकड़ कितनी मजबूत है. यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए वे सीधे करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान में घुसी तालिबान सेना, 8 मिलिट्री पोस्ट पर किया कब्जा, रात भर चली जंग