SUV सेगमेंट में मचेगा धमाल! कल लॉन्च होगी दमदार फीचर्स वाली Nissan Tekton, Creta-Seltos की बढ़ी टेंशन

भारत के कॉम्पैक्ट SUV बाजार में जल्द ही मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. जापानी ऑटो कंपनी Nissan 9 जुलाई को अपनी नई SUV Tekton से पर्दा उठाने जा रही है.

nissan-tekton-india-launch-price-features-engine-details-suv
Image Source: Social Media

भारत के कॉम्पैक्ट SUV बाजार में जल्द ही मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. जापानी ऑटो कंपनी Nissan 9 जुलाई को अपनी नई SUV Tekton से पर्दा उठाने जा रही है. कंपनी के लिए यह लॉन्च बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि Tekton के जरिए Nissan उस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है, जहां पहले से Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियां दबदबा बनाए हुए हैं. नई SUV में आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और कई इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिससे यह ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है.

इतनी हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रुपये हो सकती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 19.99 लाख रुपये तक जाने की संभावना है.

इनसे होगा मुकाबला

इस प्राइस रेंज में यह सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate और Skoda Kushaq जैसी लोकप्रिय SUVs को चुनौती देती नजर आएगी. Tekton के लॉन्च के बाद Nissan के भारतीय पोर्टफोलियो में Magnite, Gravite, X-Trail और Tekton समेत चार SUV मॉडल शामिल हो जाएंगे.

Renault Duster वाले प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

जानकारी के अनुसार Nissan Tekton को उसी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जिस पर नई Renault Duster आधारित है. यह प्लेटफॉर्म भविष्य में कंपनी के अन्य नए मॉडलों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बेहतर ड्राइविंग अनुभव, मजबूती और आधुनिक तकनीक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

Nissan Tekton को फीचर्स के मामले में काफी आधुनिक बनाया जा सकता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 48 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है. इसके साथ Google Assistant सपोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर, 360 डिग्री कैमरा और 17 एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस ADAS पैकेज भी दिया जा सकता है. इसके अलावा लगभग 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस लंबी यात्राओं को और सुविधाजनक बना सकता है.

दमदार और बोल्ड होगा एक्सटीरियर डिजाइन

कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार Tekton का लुक काफी आकर्षक और मजबूत दिखाई देता है. SUV के फ्रंट में बड़ी ग्रिल, बीच में Nissan का लोगो, L-शेप LED DRLs, LED हेडलाइट्स और मस्कुलर फ्रंट बंपर देखने को मिलेगा. बोनट पर Tekton की बैजिंग, रूफ रेल्स, ब्लैक फिनिश ORVMs और फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा, जो 360 डिग्री कैमरा सिस्टम का हिस्सा होगा. कुल मिलाकर इसका डिजाइन प्रीमियम SUV जैसी मौजूदगी देने वाला हो सकता है.

तीन इंजन विकल्पों के साथ आ सकती है Tekton

Nissan अपनी नई SUV को तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ पेश कर सकती है. पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो करीब 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा तथा इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. दूसरा विकल्प 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो लगभग 160 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देगा. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की संभावना है. वहीं तीसरे विकल्प के तौर पर 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 160 bhp की पावर के साथ बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च का दावा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP सोनी सेंसर से है लैस, जानिए कितनी है कीमत