बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का शानदार मौका! बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, ₹1.25 लाख तक मिलेगी सैलरी

NHSRCL Recruitment 2026: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़कर करियर बनाने का सपना देख रहे इंजीनियरों और रेलवे क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए शानदार अवसर सामने आया है.

nhsrcl-bullet-train-recruitment-175-posts-salary-up-to-125000
AI Generated

NHSRCL Recruitment 2026: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़कर करियर बनाने का सपना देख रहे इंजीनियरों और रेलवे क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के लिए शानदार अवसर सामने आया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने विभिन्न तकनीकी और परिचालन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 175 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आकर्षक वेतन, सरकारी सुविधाएं और देश की सबसे महत्वाकांक्षी रेल परियोजना में काम करने का मौका इसे खास बनाता है.

175 पदों पर होगी भर्ती

एनएचएसआरसीएल द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल ट्रैक) के 31 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 47 पद, जूनियर इंजीनियर (सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम) के 20 पद, जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक) के 17 पद, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर और अन्य ऑपरेशन से जुड़े 55 पद शामिल हैं. इसके अलावा जूनियर इंजीनियर एएफसी सिस्टम के 5 पद भी भरे जाएंगे.

योग्यता और अनुभव की शर्तें

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है. कुछ पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री भी स्वीकार की जाएगी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास भारतीय रेलवे, मेट्रो रेलवे या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस विभाग में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.

आयु सीमा क्या है?

भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवश्य अध्ययन करना चाहिए.

1.25 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक वेतन पैकेज है. चयनित उम्मीदवारों को NE-4 आईडीए पे स्केल के तहत 40,000 रुपये से लेकर 1,25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधाएं, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), ग्रेच्युटी और अन्य कई सरकारी लाभ भी मिलेंगे.

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जा सकती है. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी.

आवेदन शुल्क की जानकारी

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, DSSSB में 1979 पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई