सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, DSSSB में 1979 पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट समेत विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

dsssb-recruitment-2026-application-starts-for-teaching-and-nonteaching-posts
Image Source: Magnific

DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट समेत विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर लेकर आया है जो राजधानी में स्थायी सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देख रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है.

घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

डीएसएसएसबी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सभी जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें.
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ लें.
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें.

आवेदन शुल्क और आरक्षित वर्ग को राहत

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है. यह व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है.

आयु सीमा और पात्रता की जानकारी

डीएसएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 37 वर्ष तक रखी गई है. शैक्षणिक योग्यता, आयु में छूट और अन्य पात्रता संबंधी शर्तें अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: AIIMS में नौकरी पाने का गोल्डन चांस! 484 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई