अगर 31 दिसंबर को आपके पास कोई खास प्लान नहीं है और आप घर पर ही नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, तो मूवी नाइट एक शानदार विकल्प हो सकता है. कुछ बेहतरीन फिल्में आपको नए साल की शुरुआत को और भी खास बना सकती हैं. चाहे आप अपने परिवार के साथ हों या दोस्तों के साथ, ये फिल्में आपके दिल को खुशी से भर देंगी. तो चलिए, हम आपको बताते हैं 10 ऐसी फिल्में जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और नए साल का स्वागत कुछ खास तरीके से कर सकते हैं.
1. डियर जिंदगी
आलिया भट्ट और शाहरुख खान की यह फिल्म दिल से जुड़ी हुई है. "डियर जिंदगी" एक प्रेरणादायक फिल्म है, जिसमें जिंदगियों के उतार-चढ़ाव और आत्म-खोज की कहानी दिखाई जाती है. अगर आप नए साल के पहले दिन कुछ मोटिवेशनल देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
2. ये जवानी है दीवानी
"ये जवानी है दीवानी" एक ऐसी फिल्म है, जो दोस्ती, प्यार और सपनों के बीच के संघर्ष को खूबसूरती से पेश करती है. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म को आप अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
3. दिल चाहता है
आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की "दिल चाहता है" ने दोस्ती और जिंदगी को नए तरीके से परिभाषित किया है. अगर आप पुराने दोस्तों के साथ बैठकर कुछ यादगार देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
4. जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की "जॉली एलएलबी 3" इस साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अगर आप हंसी और ड्रामा का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
5. वेलकम
अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो "वेलकम" जरूर देखें. यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है. वेलकम को जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. इसके पहले पार्ट ने जबरदस्त हंसी का माहौल बनाया था, और अगले साल आने वाली फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भी उम्मीद से भरी हुई है.
6. शोले
"शोले" का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में गब्बर और जय-वीरू की यादें ताजा हो जाती हैं. अगर आप क्लासिक फिल्मों के शौकिन हैं, तो इस साल के आखिरी दिन शोले देखना एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.
7. बजरंगी भाईजान
सलमान खान की "बजरंगी भाईजान" एक ऐसी फिल्म है जो दिल को छू जाती है. इसका संदेश और सलमान की मासूमियत आपको प्रभावित करेंगे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो दोनों पर उपलब्ध है.
8. तनु वेड्स मनु
कंगना रनौत और आर माधवन की "तनु वेड्स मनु" एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म एक रोमांटिक कहानी के साथ-साथ गहरे रिश्तों को भी खूबसूरती से दर्शाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
9. जब वी मेट
"जब वी मेट" एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप बार-बार देख सकते हैं. करीना कपूर और शाहिद कपूर की यह फिल्म शानदार है और उनके अभिनय ने इसे और भी शानदार बना दिया है. इसे आप प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
10. ओम शांति ओम
अगर आप शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के फैन हैं, तो "ओम शांति ओम" देखना तो बनता है. यह फिल्म एक काल्पनिक दुनिया के बीच प्यार और बदला की कहानी को दर्शाती है. नए साल की शुरुआत इस फिल्म के साथ शानदार हो सकती है. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल इन शानदार गानों ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रेंड