नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. त्रासदी में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 4 सितंबर तक 1,287 शव बरामद किए गए थे और करीब 5,083 लोग लापता थे. आंकड़े लगातार सर्च और वेरिफिकेशन के साथ अपडेट हो रहे हैं.