Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सुरक्षाबलों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है. शुक्रवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था.
तलाशी के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई. सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एके राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है. इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है.
युसमार्ग के ऊंचे इलाकों में भी चला था ऑपरेशन
इससे पहले बडगाम जिले के युसमार्ग के ऊंचे इलाकों में भी सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था. घने जंगल वाले इलाके में कुछ देर तक गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेर लिया था. इसके बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी तैनात किया गया था.
Jammu and Kashmir: One terrorist was neutralised during a joint search operation launched by the Indian Army, Jammu and Kashmir Police and the CRPF in Ashdar Gali, Budgam
— ANI (@ANI) September 4, 2026
One AK rifle and other war-like stores were recovered. The search operation is in progress: Indian Army's… pic.twitter.com/ClAAM3v3sv
बुगाम में मिला था हथियारों का जखीरा
इससे पहले 26 अगस्त को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने कुलगाम के बुगाम इलाके में संयुक्त अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा था और उनके पास से युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया था.
बरामद सामान में चार एमएम पिस्तौल, चार पिस्तौल मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद शामिल था. बरामद सामान और पकड़े गए लोगों को आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया था.
ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद! पाकिस्तान में इस संगठन ने मचाया गदर, 10 दिनों में इतने सैनिक ढेर