NEET Paper Leak: देश में पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरकार के प्रमुख वार्ताकार के रूप में सामने आए. तनावपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने संवाद और संयम के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश की. छात्र संगठनों और आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की दिशा में पहल की गई.
छात्रों के विरोध प्रदर्शन और बढ़ते आक्रोश के बीच जेपी नड्डा ने बातचीत का रास्ता अपनाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुन रही है और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. संवाद के माध्यम से आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत जेपी नड्डा अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों का हालचाल जाना. उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD को बड़ा झटका! Lalu Yadav के करीबी Mritunjay Tiwari BJP में शामिल | Tejashwi