Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. कुछ दिन पहले ही उन्होंने RJD के सभी पदों से इस्तीफा दिया था और अब औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी में शामिल होने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने अपनी पूर्व पार्टी और उसके नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा.
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वह लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल के साथ जुड़े रहे, लेकिन अब पार्टी अपनी दिशा और उद्देश्य दोनों खो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि RJD में अब "न नीति बची है, न नियत और न ही प्रभावी नेतृत्व". उनके मुताबिक पार्टी पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और ऐसे माहौल में वहां बने रहना उचित नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार को विकास की जरूरत है और इसी सोच के साथ उन्होंने बीजेपी और एनडीए का साथ चुना है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान! 3 Chemical Parks और Mega Railway Project Approved