Haryana Diary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 60 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए राज्य की उपलब्धियों को सामने रखा. उन्होंने हरियाणा को सुशासन, खेल और निवेश के क्षेत्र में एक सफल मॉडल बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1966 में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ हरियाणा आज देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि ये राजनीतिक दल जनकल्याण के बजाय विज्ञापनों पर ज्यादा ध्यान देते हैं.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा ने पिछले 60 वर्षों में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं. खेल, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हरियाणा ने जिस तरह प्रगति की है, वह आज दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण है. सीएम सैनी ने प्रदेश के सैनिकों की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हर 10वें जवान का संबंध हरियाणा से है. उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, हरियाणा के जवान देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनकी बहादुरी प्रदेश की पहचान का अहम हिस्सा है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई रोमांचक जीत