'आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत', गोवा में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

'आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत', गोवा में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पणजी, भारत 24 डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 6 जनवरी दौरे पर हैं. यहां उन्होंने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के सी सर्वाइवल सेंटर (Sea Survival Center) का उद्घाटन किया. इसमें समुद्री रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें हर साल 10 से 15 हजार लोगों को ट्रेंड किया जाएगा. इसी के साथ पीएम ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 (India Energy Week) का भी उद्घाटन किया. ये कार्यक्रम 9 फरवरी तक चलेगा.

करोड़ों घरों में पहुंचाई बिजली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत एनर्जी का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है. भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि विश्व के विकास की दिशा भी तय कर रहा है. हमने इस वित्तीय वर्ष में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 10 हजार करोड़ खर्च करने का संकल्प लिया है.भारत देश के हर कोने में अफोर्डेबल एनर्जी को एनश्योर कर रहा है. भारत में बीते दो सालों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. भारत ने 100% इलेक्ट्रिसिटी कवरेज हासिल करते हुए बिजली को करोड़ों घरों तक पहुंचाया है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग को लेकर क्या बोले पीएम?

आज भारत अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. इस वित्तीय वर्ष में हम इन्फ्रा पर 10 हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं. अभी जो हमारा बजट आया है, उसमें हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग में 11 लाख करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है. इसका बड़ा हिस्सा एनर्जी सेक्टर में जाएगा. इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में रेलवे, वाटरवेज, एयरवेज, हाउसिंग बढ़ेंगे, जिनके लिए एनर्जी की जरूरत होगी. आप देख रहे हैं कि भारत अपनी एनर्जी कैपेसिटी को लगातार बढ़ा रहा है.