India Vs England Third Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत को शानदार जीत दिलाने वाले जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है. चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस पर विचार कर रहे हैं ताकि वह बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तरोताजा होकर लौट सकें. यह दावा क्रिकबज की रिपोर्ट में किया गया है. बता दें कि जसप्रीत बुमराह को पिछले टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 91 रन देकर 9 झटके.
दो मैचों में फेंके 58 ओवर
जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के पहले दो मैचों में 58 ओवर फेंके हैं. लगातार चार दिनों तक कड़ी मेहनत और शानदार गेंदबाजी करने के बाद उन्हें निश्चित तौर पर थकान हुई होगी. लिहाजा चयनकर्ता ने उन्हें आराम देने का फैसला करना करना चाहते हैं. जिससे वह तरोताजा होकर एक बार फिर से मौदान पर कहर बरपा सकें. मालूम हो कि भारत को हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि उस मैच में भी बुमराह ने अपना पूरा योगदान दिया. उन्होंने करीब 25 ओवर गेंदबाजी की थी.
केएल राहुल की वापसी की उम्मीद
मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था और वह तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. वह तीसरे टेस्ट में टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. इसके बाद आखिरी दो मैचों में वह बुमराह के साथ खेलेंगे. मंगलवार को टीम का चयन होने की उम्मीद है. तीसरे टेस्ट से केएल राहुल की भी टीम में वापसी हो सकती है. तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में शुरू हो रहा है. रवींद्र जड़ेजा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और मोहम्मद शमी भी वापसी के लिए फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं.
विराट पर कोई अपडेट नहीं
विराट कोहली की वापसी अभी भी अनिश्चित है. माना जा रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से देश से बाहर हैं. उनकी उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन सीरीज के बाकी मैचों के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में जानने के लिए कोहली से संपर्क करेगा. एबी डिविलियर्स ने हाल ही में खुलासा किया था कि कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जो उनकी अनुपस्थिति का कारण हो सकता है.