Uttarakhand UCC Main Provision: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समान नागरिक संहिता से जुड़ा सरकारी विधेयक सदन में पेश किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में यूसीसी बिल पेश किया. इस दौरान सदन में जय श्री राम के नारे लगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की प्रति लेकर देहरादून स्थित अपने आवास से निकले थे. उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान यूसीसी बिल पेश किया.
सदन में लगे जय श्री राम के नारे
सीएम धामी द्वारा राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों द्वारा "वंदे मातरम और जय श्री राम" के नारे लगाए गए.
उत्तराखंड विधानसभा में लगे 'जय श्री राम' के नारे
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) February 6, 2024
Watch : https://t.co/XQFAwUDI25#Uttarakhand #UniformCivilCode #BJP #Bharat24Digital@pushkardhami @ukcmo @BJP4UK @themahimakanwar pic.twitter.com/oXWteKeJYD
उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद यह कानून बन जाएगा. इसके साथ ही उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा. सूत्रों का कहना है कि मसौदे में 400 से अधिक धाराएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पारंपरिक रीति-रिवाजों से उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को समाप्त करना है.