10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश में 1200 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अस्पताल सहायक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कुल 1200 पद भरे जाएंगे.

MPESB vacancy MP hospital assistant recruitment 2026 10th pass govt jobs
Image Source: Freepik

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अस्पताल सहायक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कुल 1200 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, जिससे कई युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना साकार हो सकता है.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 मई 2026 से शुरू होंगे और इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यदि आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए भी पर्याप्त समय दिया गया है. उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार 07 मई से 26 मई 2026 तक कर सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन फीस और पात्रता

अस्पताल सहायक पद पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 500 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये रखी गई है. आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

परीक्षा का विवरण

इस भर्ती की परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे, और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी.
परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिनके कुल अंक भी 100 होंगे. सवाल सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से पूछे जाएंगे. परीक्षा का स्तर इस तरह रखा गया है कि 10वीं पास छात्र आसानी से इसे हल कर सकें.

अस्पताल सहायक का काम और वेतन

अस्पताल सहायक का कार्य अस्पताल की व्यवस्था संभालना, मरीजों की मदद करना और स्टाफ के साथ सहयोग करना होता है. चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के रूप में प्रतिमाह 15,500 रुपये से 49,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरना और दस्तावेज अपलोड करते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: गुजरात में सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?