ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यहां नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

MPESB Recruitment 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर या सिस्टर ट्यूटर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

MPESB Recruitment madhya pradesh Nursing Officer vacancy 2026
Image Source: Freepik

MPESB Recruitment 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर या सिस्टर ट्यूटर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने का इच्छुक हैं. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, तो आइए जानें इस भर्ती के बारे में सभी जरूरी विवरण.

आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि

मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद, यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र में सुधार करना हो, तो इसके लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा.

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट

एमपीईएसबी द्वारा आयोजित होने वाली नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 15 मई, 2026 को होगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा.

परीक्षा पैटर्न और विषय

इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि और संबंधित विषयों पर आधारित होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय से कक्षा 12वीं पास होने के साथ-साथ चार वर्षीय बीएससी डिग्री भी होनी चाहिए.

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा, आयु सीमा में कुछ छूट भी निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते शुरू हो सकती है यूजीसी नेट 2026 की आवेदन प्रक्रिया, जानें फीस और अन्य जरूरी डिटेल