इस हफ्ते शुरू हो सकती है यूजीसी नेट 2026 की आवेदन प्रक्रिया, जानें फीस और अन्य जरूरी डिटेल

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर साल दो बार यूजीसी नेट परीक्षा कराती है. ऐसे में जून 2026 सेशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब आवेदन शुरू होने का इंतजार है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

UGC NET june 2026 application process can start this week know fees and other important details
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर साल दो बार यूजीसी नेट परीक्षा कराती है. ऐसे में जून 2026 सेशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब आवेदन शुरू होने का इंतजार है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

इस परीक्षा के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जा सकता है. आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. किसी भी ऑफलाइन या दूसरे तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

फीस भी देनी होगी साथ में

फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करनी होगी. फीस जमा होने के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा.

  • जनरल (UR): 1150 रुपये
  • ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 600 रुपये
  • एससी / एसटी / पीएच: 325 रुपये

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

फॉर्म भरना काफी आसान है. बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “UGC-NET June 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • “Register yourself” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और बाकी डिटेल भरें.
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

योग्यता क्या होनी चाहिए

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है या फिर वह अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा हो.

  • 4 साल का ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
  • JRF (Junior Research Fellowship) के लिए अधिकतम उम्र 31 साल तय है.
  • NET के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है.

क्या रखें ध्यान में

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें. कोई भी गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है. साथ ही आखिरी तारीख का इंतजार न करें, समय रहते फॉर्म भर लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS: IPL में आज कोलकाता से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन