Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 लाख रुपये भेजने की योजना बना रही मोहन सरकार

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अब तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

Mp government is planning to provide assistance of Rs 1 lakh under Ladli Behna Yojana
AI Generated

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अब तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. अब तक लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं, और हर महीने मिलने वाली सहायता से उनका घर-परिवार संभल रहा है. इस बार सरकार महिलाओं के लिए एक नई पहल लेकर आई है, जो न केवल उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी. प्रदेश की लाडली बहनों को गाय पालन के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे दूध उत्पादन से जुड़कर अपनी कमाई बढ़ा सकेंगी.

गाय पालन से जुड़ी एक नई पहल

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाडली बहनों को अब गाय पालन से जोड़ने की योजना बना रही है. इस पहल के तहत, महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. सरकार का मानना है कि गाय पालन से जुड़कर महिलाएं एक नियमित और स्थिर आय का स्रोत पा सकेंगी. इसके साथ ही, राज्य सरकार का उद्देश्य दूध उत्पादन में वृद्धि करना है, ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके.

दूध उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में फिलहाल प्रतिदिन लगभग 591 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का है, और इसके लिए लाडली बहनों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ने का रास्ता चुना गया है. इस योजना के तहत महिलाओं को दूध उत्पादन में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी. वहीं, राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और पशुपालन सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी.

1 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग

इस योजना के तहत लाडली बहनों को गाय खरीदने के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को डेयरी व्यवसाय में सक्रिय रूप से शामिल करना है, ताकि वे अपनी आय का एक स्थिर स्रोत बना सकें. इस मदद को कैटेगरी के हिसाब से सब्सिडी के रूप में वितरित किया जाएगा.

सब्सिडी की सुविधा और बैंकों का सहयोग

मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग सब्सिडी तय की है. एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को गाय खरीदने के लिए 33 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जबकि जनरल और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी. शेष रकम सरकार की गारंटी पर बैंकों द्वारा दी जाएगी, जिसे महिलाएं आसान मासिक किस्तों में चुका सकेंगी. इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलने के साथ-साथ एक नया आय का स्रोत भी मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी.

ये भी पढ़ें: पूजा या नमाज... धार भोजशाला विवाद पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, किसे मिली इजाजत? जानें पूरा मामला