2029 तक सभी चुनाव पुरानी व्यवस्था से होंगे... लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह, जानें क्या-क्या कहा

Women Reservation Bill: केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को पेश किया, जो महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हैं.

Amit Shah loksabha speech on Women Reservation Bill and Delimitation
Image Source: ANI

Women Reservation Bill: केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को पेश किया, जो महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हैं. इस बिल को 2023 में पारित किया गया था और इसके तहत लोकसभा में महिला सांसदों के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है. इसको लेकर कई प्रकार की भ्रामक जानकारी भी फैलाई जा रही है. जिन्हें सरकार ने पूरी तरह स्पष्ट किया है. 

अमित शाह का अखिलेश यादव पर तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सदन में संबोधित करते हुए कहा कि 029 तक सभी चुनाव पुरानी व्यवस्था से होंगे. इसलिए किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उनका इशारा अखिलेश यादव की तरफ था. शाह ने कहा कि हालांकि, वो जीतेंगे नहीं ये अलगा बात है मगर डरने की जरूरत नहीं है. शाह ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि सत्ता में बनने रहने की वजह से इस बिल को लाया गया है तो मैं बता देना चाहता हूं कि जो लोग ये कह रहे हैं कि वो हमारी शक्तियों को शायद ज्यादा जानते हैं.

उन्होंने कहा कि विपक्ष का कहना है कि सरकार जाति जनगणना नहीं कराना चाहती. सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जाति जनगणना करने का निर्णय कर लिया है और अगली जनगणना जाति जनगणना होने वाली है. एक भ्रांति फैलाई जा रही है कि अभी जो प्रश्न पूछे जा रहे हैं उसमें जाति का जिक्र नहीं है. जनगणना दो हिस्सों में होती है, पहले सभी मकानों को इंगित किया जाता है, उसके बाद उन मकानों में रहने वाले लोगों को इंगित किया जाता है.

"परिसीमन आयोग में कोई बदलाव नहीं"

शाह ने आगे कहा कि परिसीमन आयोग का जिक्र किया गया था. यह कहते हुए कि आप परिसीमन आयोग में अपने लोगों को रखेंगे और वे यह-वह करेंगे. मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि हमने परिसीमन आयोग में कोई बदलाव नहीं किया है. हमने आपके परिसीमन आयोग अधिनियम को ही दोहराया है. अगर आपने इसमें कोई छेड़छाड़ की है, तो मैं कह सकता हूं कि हम ऐसा नहीं करेंगे.

"2029 तक सभी चुनाव पुराने सीटों पर होंगे"

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट तब ही लागू होगी जब संसद इसे स्वीकार करेगी और राष्ट्रपति इसपर मंजूरी की मुहर लगाएंगी. यह 2029 से पहले होने का सवाल नहीं है और 2029 तक भी जो चुनाव होंगे वह सारे पुराने सीटों पर होंगे. पुरानी व्यवस्था में होंगे तो अखिलेश यादव को भी डरने की जरूरत नहीं है. महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा अमित शाह ने कहा कि इसे लेकर भ्रम फैलाई जा रही है.

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि इस बिल से किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी सीटें कम नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि तेलंगना में 17 से बढ़कर 26 सीटें हो जाएंगी. वहीं, कर्नाटक में 28 से बढ़कर 42 सीटें हो जाएंगी. तमिलनाडु में 39 से बढ़कर 59 लोकसभा सीटें हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट ले लो, कल हम फोटो छपवा देंगे... महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज