कांग्रेस को बड़ा चुनावी झटका, राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, जानें कारण

MP Rajya Sabha Candidate: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली मीनाक्षी नटराजन का पर्चा जांच के दौरान खारिज कर दिया गया.

MP electoral setback for Congress Rajya Sabha candidate Meenakshi Natarajan nomination rejected
Image Source: Social Media

MP Rajya Sabha Candidate: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली मीनाक्षी नटराजन का पर्चा जांच के दौरान खारिज कर दिया गया. इसके बाद राज्य की तीनों राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की स्थिति और मजबूत होती दिखाई दे रही है.

जानकारी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन के दस्तावेजों पर आपत्ति दर्ज कराई थी. भाजपा का आरोप था कि उम्मीदवार ने अपने हलफनामे में तेलंगाना में दर्ज एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी है.

हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

भाजपा नेताओं का कहना था कि चुनावी नियमों के तहत उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों, संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय दायित्वों की पूरी जानकारी देनी होती है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि संपत्ति और बैंक बैलेंस से संबंधित विवरण भी पूरी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत नहीं किए गए.

आपत्तियों की जांच के बाद चुनाव अधिकारियों ने नामांकन को अमान्य घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हलफनामे में आवश्यक जानकारी के अभाव को नामांकन रद्द करने का प्रमुख आधार माना गया.

भाजपा की राह हुई आसान

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की दावेदारी काफी मजबूत हो गई है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अब पार्टी के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना बढ़ गई है.

राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा इसे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मामला बता रही है.

ये भी पढ़ें- अपनी गलतियां छिपाने में जुटा पाकिस्तान... PoK में बर्बरता के बीच भारत का बड़ा बयान, देखें VIDEO