Mirzapur The Movie: रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है. 15वें दिन फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 300 करोड़ के ग्लोबल आंकड़े की ओर बढ़ रही यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत कर चुकी है.
15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15वें दिन रात 8:30 बजे तक भारत में 1.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 204.98 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले हफ्ते का कारोबार 148.45 करोड़ रुपये रहा. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और करीब 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ‘भूत बंगला’ के 292.64 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इस सफर में छह फिल्मों के ग्लोबल कलेक्शन को पीछे छोड़ा है. हालांकि, 300 करोड़ का आंकड़ा अभी पार होना बाकी है और फिल्म की आगे की कमाई पर नजर बनी हुई है.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 308.99 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 295.22 करोड़ (14 दिन)
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
‘हनुमान अंश’ से जारी है बॉक्स ऑफिस मुकाबला
‘मिर्जापुर द मूवी’ की टक्कर फिलहाल ‘हनुमान अंश’ से बताई जा रही है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का ग्लोबल आंकड़ा पार कर लिया है. अब दोनों फिल्मों की कमाई को लेकर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर आगे के कलेक्शन पर है. आने वाले दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ 300 करोड़ के क्लब में कितनी जल्दी पहुंचती है, यह देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें: Netflix की 5 मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखकर उड़ जाएंगे होश, एक के बाद एक आते हैं खतरनाक ट्विस्ट