ईरान ने मार गिराया अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट, पायलट का बचना मुश्किल! शेयर किया फोटो और वीडियो

ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. कुछ दिनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद अब दोनों पक्षों की ओर से सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Middle East War Iran shoots down Americas second F-35 fighter jet Video
Image Source: Social Media

Iran Shot Down F-35: ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. कुछ दिनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद अब दोनों पक्षों की ओर से सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि देश के मध्य हिस्से में अमेरिका का एक और अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मार गिराया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने F-35 Lightning II फाइटर जेट को मिसाइल हमले में गिराया है. दावा किया गया है कि यह जेट अमेरिकी मिशन पर था और उसे हवा में ही निशाना बनाया गया.

ईरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ और उसके बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह अमेरिका की सैन्य क्षमताओं पर बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि F-35 को दुनिया के सबसे आधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट्स में गिना जाता है.

CENTCOM की ओर से कोई पुष्टि नहीं

हालांकि इस पूरे मामले पर यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अमेरिकी सेना की चुप्पी ने इस घटना को लेकर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

करीब दो हफ्ते पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब ईरान ने F-35 को निशाना बनाने का दावा किया था. उस समय CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा था कि जेट को मिशन के दौरान तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी और विमान सुरक्षित था.

हालांकि कुछ सूत्रों ने यह भी संकेत दिया था कि जेट को ईरानी हमले से नुकसान पहुंचा हो सकता है.

वीडियो जारी कर मजबूत किया दावा

ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें कथित तौर पर एक मिसाइल को हवा में लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है.

हालांकि, स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इससे ईरान के दावे को और बल मिला है.

अमेरिका को अन्य नुकसान की खबरें

इस संघर्ष के दौरान अमेरिका को अन्य सैन्य नुकसान होने की भी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन F-15 fighter jet जेट कुवैत की एयर डिफेंस द्वारा गलती से किए गए फ्रेंडली फायर में नष्ट हो गए.

इसके अलावा एक KC-135 tanker aircraft विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट जंग के बीच और मजबूत हुई भारत-रूस की दोस्ती! तेल खरीद में जबरदस्त उछाल, देखें आंकड़े