Iran Israel Conflict : ईरान-इजरायल युद्ध पर S Jaishankar की हाई लेवल मीटिंग

Middle East S Jaishankar high level meeting on Iran-Israel war

Middle East War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दे संसद में भी चर्चा का विषय बने. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा में इस विषय को लेकर बहस की मांग की गई. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नियम 176 के तहत पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की अनुमति मांगी.

इस मुद्दे पर सरकार की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में स्थिति स्पष्ट की और कहा कि भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.