Meta Subscription: WhatsApp, Instagram-Facebook के लिए लॉन्च हुआ Plus सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे नए फीचर्स

Meta ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, Instagram और WhatsApp पर नए Plus Subscription Plans लॉन्च कर दिए हैं.

Meta Plus Subscription launched for WhatsApp Instagram Facebook
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Meta Subscription: Meta ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, Instagram और WhatsApp पर नए Plus Subscription Plans लॉन्च कर दिए हैं. भारत समेत कई देशों में शुरू किए गए इन नए पेड प्लान्स के जरिए अब यूजर्स को एडवांस और एक्सक्लूसिव फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए हर महीने सब्सक्रिप्शन फीस चुकानी होगी.

अब तक Meta की कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता था, लेकिन कंपनी अब प्रीमियम फीचर्स और खास सोशल मीडिया एक्सपीरियंस के जरिए नया रेवेन्यू मॉडल तैयार कर रही है. Meta ने Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus जैसे नए वर्जन पेश किए हैं, जिनमें कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो सामान्य यूजर्स को नहीं मिलेंगे.

कितनी होगी Meta Plus Subscription की कीमत?

Meta द्वारा लॉन्च किए गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की शुरुआती कीमत अलग-अलग रखी गई है.

Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर प्रति महीना तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 387 रुपये होती है. वहीं WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति महीना रखी गई है.

हालांकि कंपनी ने अभी भारत के लिए आधिकारिक कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए लोकल प्राइसिंग सामने आ सकती है.

Instagram Plus में क्या मिलेगा खास?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सामान्य अकाउंट्स में उपलब्ध नहीं होंगे.

सब्सक्राइबर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितने लोगों ने दोबारा देखा. इसके अलावा यूजर्स Unlimited Close Friends List बना सकेंगे और बिना Viewer List में दिखाई दिए किसी की स्टोरी को Preview भी कर पाएंगे.

Meta ने इसमें Story Extension फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रख सकेंगे. इसके अलावा हर हफ्ते एक स्टोरी को Spotlight करने का विकल्प मिलेगा, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंच बढ़ाई जा सकेगी.

एक और खास फीचर यह होगा कि यूजर्स बिना Followers की फीड में पोस्ट दिखाए सीधे अपनी प्रोफाइल और Highlights पर कंटेंट जोड़ सकेंगे.

Instagram Plus में Animated Super Hearts, Custom App Icons, Bio के लिए Special Fonts और ज्यादा Profile Pins जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

Facebook Plus में भी मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

Meta की तरफ से Facebook Plus को भी प्रीमियम एक्सपीरियंस के तौर पर पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Instagram Plus जैसे कई एडवांस फीचर्स शामिल होंगे.

इसमें प्रोफाइल विजिबिलिटी बढ़ाने, एक्सक्लूसिव रिएक्शन और बेहतर कंटेंट कंट्रोल जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं.

WhatsApp Plus यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?

WhatsApp Plus में Meta खासतौर पर Personalization और Messaging Experience को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहा है.

पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे, जिनमें:

  • Custom Themes
  • Unique Ringtones
  • Premium Stickers
  • ज्यादा Pinned Chats
  • Advanced List Customization Tools

जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

इन फीचर्स के जरिए यूजर्स अपने WhatsApp अनुभव को पहले से ज्यादा कस्टमाइज कर पाएंगे.

Meta One Subscription भी हुआ लॉन्च

Meta ने सिर्फ सोशल मीडिया प्लान्स ही नहीं, बल्कि AI और Creator आधारित Meta One Subscription Plan भी लॉन्च किया है.

कंपनी ने इसे दो टियर में पेश किया है:

Meta One Plus

इस प्लान की कीमत 7.99 डॉलर प्रति महीना (करीब 775 रुपये) रखी गई है. यह उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो Meta AI का इस्तेमाल इमेज जनरेशन, वीडियो क्रिएशन और लंबे AI Tasks के लिए करते हैं.

Meta One Premium

इस प्रीमियम प्लान की कीमत 19.99 डॉलर प्रति महीना (करीब 1939 रुपये) रखी गई है. इसमें यूजर्स को वही सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन ज्यादा Usage Limits और एडवांस AI एक्सेस दिया जाएगा.

Meta क्यों बदल रहा है अपना बिजनेस मॉडल?

Meta का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अब केवल विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती. सोशल मीडिया इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन और AI टेक्नोलॉजी के विस्तार के बीच Meta अब प्रीमियम डिजिटल सेवाओं के जरिए नई कमाई का रास्ता तैयार कर रहा है.

कंपनी का लक्ष्य ऐसे यूजर्स को टारगेट करना है जो बेहतर विजिबिलिटी, एक्स्ट्रा कंट्रोल और एडवांस फीचर्स के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या 400% तक बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? जानें क्या है फिटमेंट फैक्टर