Meta का जबरदस्त फीचर! Facebook और Instagram पर पोस्ट चोरी हुई तो तुरंत मिलेगा अलर्ट, जानिए डिटेल्स

Meta New Tool: Meta ने क्रिएटर्स के लिए एक नई उम्मीद जगाई है. अब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट चोरी होने की समस्या को खत्म करने के लिए Meta ने एक शक्तिशाली और मोबाइल-ओनली फीचर लॉन्च किया है. इस नए टूल का नाम Facebook Content Protection है, जिसका उद्देश्य क्रिएटर्स की मेहनत को सुरक्षा प्रदान करना है.

Meta new tool will immediately alert you if your post is stolen on Facebook or Instagram
Image Source: Freepik

Meta New Tool: Meta ने क्रिएटर्स के लिए एक नई उम्मीद जगाई है. अब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट चोरी होने की समस्या को खत्म करने के लिए Meta ने एक शक्तिशाली और मोबाइल-ओनली फीचर लॉन्च किया है. इस नए टूल का नाम Facebook Content Protection है, जिसका उद्देश्य क्रिएटर्स की मेहनत को सुरक्षा प्रदान करना है. अब, अगर कोई उनके द्वारा बनाई गई रील चोरी कर के वायरल करता है, तो तुरंत उसे पकड़ लिया जाएगा और असली क्रिएटर को सूचित किया जाएगा.

कंटेंट चोरी होते ही मिलेगा अलर्ट

अब क्रिएटर्स को यह चिंता करने की जरूरत नहीं होगी कि उनकी मेहनत का फल कोई और ले जाएगा. जैसे ही Meta का सिस्टम किसी रील की कॉपी पहचानता है, क्रिएटर को तुरंत नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा. इस नोटिफिकेशन के साथ, क्रिएटर के पास विकल्प होगा कि वह उस कॉपी की गई रील की पहुँच को रोक सके, उसकी परफॉर्मेंस देख सके, अपना क्रेडिट लिंक जोड़ सके, या फिर क्लेम को छोड़ भी सकता है. यह फीचर कंटेंट को ट्रैक करने और क्रिएटर को सही अधिकार देने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

'Allow List' फीचर: पार्टनरशिप वाले क्रिएटर्स के लिए एक राहत

Meta ने एक Allow List फीचर भी शामिल किया है, जो उन क्रिएटर्स के लिए बहुत उपयोगी है, जो अपने वीडियो को दूसरों से अनुमति लेकर रीपोस्ट कराते हैं. इससे पार्टनरशिप के तहत वीडियो साझा करने में कोई परेशानी नहीं होगी. हालांकि, यह फीचर केवल उन रील्स को ट्रैक कर पाएगा जो फेसबुक पर भी साझा की गई हों, चाहे वह सीधे फेसबुक पर अपलोड की जाएं या फिर Share to Facebook ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाए.

कंटेंट की निगरानी और रिपोर्टिंग

इस नए टूल का काम Rights Manager की एडवांस्ड तकनीक पर आधारित है, जो कंटेंट के मैचिंग की डिटेल्स प्रदान करता है. इसमें यह जानकारी भी शामिल है कि कितने व्यूज़ मिले, कॉपी कितना मेल खाता है, और उस वीडियो के फॉलोअर्स कितने हैं. यह रिपोर्ट क्रिएटर्स को पूरी जानकारी देती है ताकि वे अपनी स्थिति को समझ सकें और उचित कदम उठा सकें. अच्छी बात यह है कि Content Matching डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन होता है, यानी क्रिएटर्स को इसे सक्षम करने की जरूरत नहीं है.

असली कंटेंट की सुरक्षा और प्रमोशन

Meta का कहना है कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर असली और मौलिक कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. हाल ही में, Meta ने 1 करोड़ से अधिक फर्जी या नकल करने वाले प्रोफाइल को हटाया था और 5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर कार्रवाई की थी जो स्पैम और फेक एंगेजमेंट में शामिल थे. यह कदम यह सुनिश्चित करने की दिशा में है कि क्रिएटर्स को उनके मेहनत का सही मूल्य मिले और उनके कंटेंट की चोरी रोकी जा सके.

आसान मोनेटाइजेशन और क्रेडिट की सुरक्षा

यह नया टूल Meta के मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल योग्य क्रिएटर्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से सक्षम हो जाएगा. इसके अलावा, जो क्रिएटर्स Rights Manager का उपयोग करते हैं, वे भी इसे अपनी प्रोफाइल, Feed या Professional Dashboard में देख सकेंगे. इससे क्रिएटर्स को न सिर्फ सही क्रेडिट मिलेगा, बल्कि वे अपनी कंटेंट की रक्षा भी कर पाएंगे.

अभी यह फीचर सिर्फ Meta के मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसे जल्द ही डेस्कटॉप के Professional Dashboard में लाने की टेस्टिंग कर रही है. यह कदम क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगा, क्योंकि इससे न सिर्फ उनकी मेहनत की सुरक्षा होगी, बल्कि वे अपनी पहचान भी पुख्ता कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Whatsapp की गलती और यूजर्स को सजा, 350 करोड़ से ज्यादा फोन नंबर कर दिए लीक