हर महीने 2.5 लाख रुपये कमाने का मौका! Facebook का धांसू ऑफर, बस करना होगा यह काम

Facebook Earning: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और फेसबुक पर अपनी पहचान बनाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. फेसबुक ने मेटा के तहत एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम है "क्रिएटर फास्ट ट्रैक".

Meta creator fast track facebook money earning program
Image Source: Freepik

Facebook Earning: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और फेसबुक पर अपनी पहचान बनाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. फेसबुक ने मेटा के तहत एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम है "क्रिएटर फास्ट ट्रैक". यह प्रोग्राम खासकर उन क्रिएटर्स के लिए है जिनके पास अन्य प्लेटफार्म्स जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर पहले से ही बड़ी फॉलोइंग है. मेटा का यह कदम फेसबुक पर कंटेंट क्रिएटर इकोसिस्टम को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

क्या है 'क्रिएटर फास्ट ट्रैक' प्रोग्राम?

मेटा द्वारा शुरू किए गए इस नए प्रोग्राम का उद्देश्य फेसबुक पर नए क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना है. इसके तहत, उन क्रिएटर्स को गारंटीड पेमेंट और बेहतर विजिबिलिटी दी जाएगी, जिनका पहले से बड़ा फॉलोइंग बेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर मौजूद है. फेसबुक ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वह उन क्रिएटर्स के लिए अवसर देना चाहती है जो फेसबुक पर शुरुआत कर रहे हैं, ताकि वे अधिक से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बना सकें.

प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्या करना होगा?

इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्रिएटर्स को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी. सबसे पहले, उन्हें 30 दिनों के अंदर 15 ऑरिजिनल रील्स अपलोड करनी होंगी. इसके अलावा, क्रिएटर्स को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका कंटेंट फेसबुक पर विशेष रूप से अपलोड किया गया हो, हालांकि वे इसे अन्य प्लेटफार्म्स पर भी पोस्ट कर सकते हैं.

कितनी होगी कमाई?

अब बात करते हैं इस प्रोग्राम के तहत होने वाली कमाई की. अगर आपके इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर 1 लाख फॉलोवर्स हैं, तो आप हर महीने लगभग 83,000 रुपये कमा सकते हैं. वहीं, यदि आपके पास 10 लाख फॉलोवर्स हैं, तो आपकी महीने की कमाई 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है. फेसबुक पहले तीन महीने तक गारंटीड पेआउट प्रदान करेगा, जिससे क्रिएटर्स को नियमित आय का सुनिश्चित किया जाएगा. यह कदम फेसबुक की ओर से अपने क्रिएटर इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

मेटा का उद्देश्य

फेसबुक के इस नए प्रोग्राम का उद्देश्य केवल क्रिएटर्स को लाभ देना नहीं है, बल्कि फेसबुक को फिर से एक मजबूत क्रिएटर प्लेटफार्म के रूप में स्थापित करना भी है. पिछले कुछ सालों में टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स ने फेसबुक को चुनौती दी है. लेकिन मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि उनका उद्देश्य फेसबुक को पुराने दिनों की तरह एक प्रमुख क्रिएटर प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां पर्सनल कंटेट और क्रिएटर एंगेजमेंट को प्रमुखता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Realme का नया धमाका, लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स