Realme New Smartphone: भारत में स्मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए, Realme ने एक नया स्मार्टफोन पेश किया है जो बजट सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करेगा. Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन, जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर के साथ आता है, अब भारतीय बाजार में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं, लेकिन एक किफायती कीमत में तो यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
कीमत और वेरिएंट्स
4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये
4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये
6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये
इस बजट रेंज में, यह स्मार्टफोन मोटोरोला जी57 पावर 5G, पोको एम7 प्लस 5G और ओप्पो के14एक्स 5G जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा. फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर्स के तहत, इस फोन पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है. इसके अलावा, रियलमी के मौजूदा ग्राहकों को 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.
Realme P4 Lite 5G की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा सेटअप: Realme P4 Lite 5G में आपको 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है. यह आपको दो ओएस और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स की गारंटी भी देता है, जो कि स्मार्टफोन की लंबी उम्र को सुनिश्चित करता है.
रैम और स्टोरेज: Realme P4 Lite 5G में 6GB रैम की सुविधा दी गई है, साथ ही कंपनी ने 8GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया है, जिससे कुल रैम को 14GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा, 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे आप आसानी से अपने ऐप्स, फोटो और वीडियो को स्टोर कर सकते हैं.
AI फीचर्स: इस फोन में एआई (AI) आधारित कई फीचर्स दिए गए हैं, जैसे AI इरेज़र 2.0, AI क्लियर फेस, AI असिस्टेंस और AI पावर्ड डॉक्यूमेंट्स, जो आपके स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बनाते हैं.
डिस्प्ले: Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है. इसके अलावा, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस आपको सूरज की रोशनी में भी अच्छी विजिबिलिटी प्रदान करती है.
बैटरी और चार्जिंग: इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबी बैटरी लाइफ देती है. फोन 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप जल्दी चार्जिंग का लाभ उठा सकते हैं.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स: Realme P4 Lite 5G में आपको वाई-फाई 5, 5G, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. यह सभी फीचर्स स्मार्टफोन को एक सशक्त और विश्वसनीय डिवाइस बनाते हैं.
इंडक्शन यूज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान