1 करोड़ Facebook अकाउंट बंद, 5 लाख से ज्यादा पर लगाया जुर्माना, Meta ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म मेटा ने हाल ही में एक अहम फैसला लिया है, जिसमें उसने 1 करोड़ से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. ये वो अकाउंट्स थे जो अनऑरिजनल, स्पैम और दूसरों के कंटेंट को कॉपी करके पोस्ट कर रहे थे.

Meta closed 10 million Facebook accounts
Image Source: ANI

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म मेटा ने हाल ही में एक अहम फैसला लिया है, जिसमें उसने 1 करोड़ से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. ये वो अकाउंट्स थे जो अनऑरिजनल, स्पैम और दूसरों के कंटेंट को कॉपी करके पोस्ट कर रहे थे. इसके अलावा, मेटा ने 5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर जुर्माना भी लगाया है जो फेक इंगेजमेंट, रिपेटिटिव पोस्ट और पैसे के लिए सिस्टम से छेड़छाड़ कर रहे थे.

मेटा ने अब तक यूट्यूब की तरह एक कड़ी नीति अपनाई है, जिससे प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट की गुणवत्ता बनी रहे और क्रिएटर्स को उनका हक मिल सके. आइए जानते हैं कि मेटा के इस कदम के पीछे की वजह क्या है और इससे किसे किस प्रकार का असर हो सकता है.

डुप्लिकेट कंटेंट पर नजर रखने के लिए एडवांस टूल्स

मेटा ने अपने प्लेटफ़ॉर्म पर ऑरिजनल कंटेंट को प्रमोट करने के लिए नए और एडवांस डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. इन टूल्स का मुख्य उद्देश्य डुप्लिकेट या चोरी किए गए वीडियो को ट्रैक करना और उन्हें हटाना है. इसका मतलब है कि अब किसी भी क्रिएटर को उसके मूल कंटेंट का सही क्रेडिट मिलेगा और उसकी रीच भी बढ़ेगी. इस कदम का खास फायदा उन क्रिएटर्स को मिलेगा जो अपनी मेहनत से कंटेंट तैयार करते हैं. मेटा का यह प्रयास इस बात को सुनिश्चित करेगा कि प्लेटफ़ॉर्म पर सिर्फ वैध और ऑरिजनल कंटेंट ही मौजूद हो.

AI वीडियो और फेक इंगेजमेंट पर सख्ती

वर्तमान में, कई यूजर्स पैसे और व्यूज के लिए एआई-जनरेटेड वीडियो और फेक इंगेजमेंट का सहारा ले रहे हैं. मेटा ने इस पर सख्ती दिखाते हुए चेतावनी दी है कि वह ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो रिपीटेटिव पोस्ट, फेक व्यूज या पैसे के लिए सिस्टम से छेड़छाड़ करते हैं. मेटा का मानना है कि एआई टूल्स का अत्यधिक उपयोग कंटेंट की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और यह प्लेटफ़ॉर्म पर एक निगेटिव इमेज क्रिएट करता है. कंपनी अब उन यूजर्स पर नजर रखेगी जो घटिया क्वालिटी के ऑटो-कैप्शन का उपयोग कर रहे हैं या किसी दूसरे के कंटेंट पर वॉटरमार्क लगा रहे हैं.

मेटा की चेतावनी

मेटा ने यह स्पष्ट किया है कि यह नए नियम धीरे-धीरे लागू होंगे, ताकि कंटेंट क्रिएटर्स को खुद को इन नए मानकों के हिसाब से ढालने का समय मिले. अगर आप कोई अनऑरिजनल या चोरी किया हुआ कंटेंट पोस्ट करते हैं, तो आपकी रीच और रेवेन्यू पर गहरा असर पड़ सकता है. मेटा की चेतावनी साफ है—अगर आप अपनी कंटेंट स्ट्रेटेजी में बदलाव नहीं लाएंगे, तो आपकी सफलता को नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जैक डोर्सी की नई पहल, इंटरनेट के बिना काम करने वाली मैसेजिंग ऐप 'BitChat' लॉन्च