अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो न सिर्फ आपकी जरूरतों को पूरा करे बल्कि आपकी बजट को भी छू जाए, तो मारुति ब्रेज़ा आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है. हाल ही में GST कटौती के बाद इसकी कीमतों में अच्छी गिरावट आई है, जिससे यह और भी किफायती हो गई है. आइए जानते हैं मारुति ब्रेज़ा की नई कीमतें और इसमें मिलने वाले फीचर्स.
अब पहले से और भी किफायती हुई मारुति ब्रेज़ा
पहले जहां मारुति ब्रेज़ा की शुरुआती कीमत लगभग 8.69 लाख रुपये थी, वहीं अब यह कीमत घटकर 8.25 लाख रुपये हो गई है. यानी लगभग 43 हजार रुपये की कमी हुई है. यह SUV पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जो कि ईंधन की बचत और पर्यावरण के लिहाज से अच्छा है. मारुति ब्रेज़ा अपने सेगमेंट में Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी लोकप्रिय कारों से टक्कर लेती है.
फीचर्स जो बनाते हैं मारुति ब्रेज़ा को खास
मारुति ब्रेज़ा अपने आकर्षक और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है जो अंदर से देखने में बहुत ही स्टाइलिश लगता है. 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 6-स्पीकर ऑडियो, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. SUV में रियर AC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं, जो सफर को और आरामदायक बनाते हैं.
सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन
सेफ्टी की बात करें तो मारुति ब्रेज़ा में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. इसमें 6 एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड वार्निंग सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं.
माइलेज और परफॉर्मेंस
मारुति ब्रेज़ा में 1.5 लीटर का K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल इंजन है, जो 101.6 bhp पावर और 136.8 Nm टॉर्क प्रदान करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. CNG वेरिएंट में पावर थोड़ी कम होती है, 86.6 bhp और 121.5 Nm टॉर्क तक, लेकिन माइलेज ज्यादा मिलता है. इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी है, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाते हैं. पेट्रोल मैनुअल मॉडल 19.89 से 20.15 kmpl तक, पेट्रोल ऑटोमैटिक 19.80 kmpl, और CNG वर्जन 25.51 km/kg तक का माइलेज देता है, जो इसे सेगमेंट की सबसे ईंधन-किफायती SUVs में से एक बनाता है.
ये भी पढ़ें: Hero या Honda... GST कटौती के बाद किस कंपनी की बाइक सबसे ज्यादा बिकी? पढ़ें सेल्स रिपोर्ट